कौन सेक्युलर है और कौन कम्युनल अब यह योगी या भाजपा तय करेगी ?

मसीहुद्दीन संजरी

योगी सरकार अखिलेश यादव पर टोटी चोरी का आरोप लगा दे तो अखिलेश यादव सेक्युलर और शिवपाल यादव को घर एलाट कर दे तो शिवपाल यादव कम्युनल !

इसका मतलब यह हुआ कि कौन सेक्युलर है और कौन कम्युनल यह अब योगी या भाजपा तय करेगी।

किसी नेता या पार्टी को अपने साथ लाने, दूसरी पार्टियों के बीच फूट डालने, अपने विरोधी वोटों के बटवारे के लिये इस तरह के फेवर किए जाते रहे हैं। अब सूचनाओं का आदान प्रदान तेज़ हो गया है तो ऐसी खबरें तेज़ी से फैल जा रही हैं। यह केवल भाजपा नहीं कर रही है, कांग्रेस भी करती रही है और मुलायम तो इस मामले के माहिर माने जाते थे। कांग्रेस ने वामपंथ को कमजोर करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी लेकिन अब राहुल वामपंथियों की ओर पेंगें बढ़ाते दिख रहे हैं। तो बहुत कुछ समय और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।

वैसे यह छुपा भी नहीं है कि किसकी पूंछ के नीचे क्या है?

ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

मुलायम ने माना शिवपाल के साथ अन्याय हुआ ! अखिलेश को बड़ा झटका मुलायम के करीबी पूर्व सांसद ने थामा शिवपाल का हाथ