कौमी वंचित मोर्चा का धरना
कौमी वंचित मोर्चा का धरना
लखनऊः 10 अगस्त 2015, 10 अगस्त 1950 को भारत के राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक आर्डर जारी किया जो (अनुसूचित जाति) आर्डर 1950 के नाम से जाना जाता है। इस आर्डर के पैरा-3 के द्वारा मुस्लिम और ईसाई दलितों को रिजर्वेशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया। यह पैरा धार्मिक भेद भाव और भारतीय संविधान के मूल अधिकारों के आर्टिकल 14, 15, 16 और 25 आदि की खिलाफ वर्जी करता है।
इस लिये डॉ0 अनीस अंसारी आई0ए0एस0 (रि0) के नेतृत्व में कौमी वंचित मोर्चा, अतहर हुसैन के सेन्टर फॉर आब्जेक्टिव रिसर्च एण्ड डेव्लप्मेन्ट के तहत धरने का आयोजन 10 अगस्त दिन सोमवार 2015 को शाम 4ः00 बजे गांधी प्रतिमा, हजरत गंज, लखनऊ में किया गया है जिसमें संविधान के आर्टिकल के पैरा-3 को समाप्त करने के लिए उ0प्र0 के विभिन्न एलाकों से आये हुये गणमान व्यक्तियों ने शिरकत की और अपने अपने विचारों व्यक्ति करते हुये कहा कि धार्मिक भेद भाव को बढ़ावा देने वाले गैर लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त किया जाए। इसमें मुस्लिम और ईसाई दलितों को दोबारा शामिल किया जाए क्योंकि 1935 से 1950 तक रिजर्वेशन की यह सुविधा सभी दलितों को बिना धार्मिक भेद भाव के मिलना चाहिए।
निम्न व्यक्तियों और उससे जुड़े संगठनों ने इस धरने में सम्मिलित हुये जिसमें मौलाना अबुल इरफान फिरंगी महली मुफती शहर, मौलाना फजलुर्रहमान नदवी वायजी इमाम टीला वाली सस्जिद, डॉ0 लाल जी प्रसाद निर्मल चेयरमैन अम्बेडकर महा सभा, वीरू मौर्या-पिछड़ा वर्ग संघ, प्रो0 रमेश दिक्षित, वकार रिजवी डेली अवधनामा, प्रो0 शारिब रूदौलवी, अतहर नबी, उमर अंसारी पूर्व चेयरमैन यू0पि0का0 कानपुर, शमीम अंसारी पूर्व डिप्टी डायरेक्टर मण्डी परिषद, असमा हुसैन फैशन डिजायनर, नाहीद अकील अध्यक्ष प्रयत्न फॉउन्डेशन, प्रो0 मसऊद आलम फलाही, श्री इलयास आजमी पूर्व एम0पी0, तारिक खान, तारिक सिद्दीकी, डॉ0 वसी अहमद आजम अंसारी, डॉ0 वी0के. सिंह, पी0सी0 कुरील, वकार हवारी, मोहम्मद फीरोज पूर्व ईंज0 पावर कार्पाेरेशन, डॉ0 अब्दुल हफीज खान, मिर्जा शफीक हुसैन शफक, अनीस मंसूरी पसमांदा मुस्लिम समाज, अकरम अंसारी, मोमिन अंसार सभा, गणेश वाल्मिकि, मीर जाफर अब्दुल्लाह, श्रीमती जूही सिंह, अब्दुल नसीर नासिर, सलाहुद्दीन (शीबू) एडवोकेट, वसीम हैदर राष्ट्रय लोकदल, अरशद आजमी और वसीम रायनी आदि।


