क्या दिग्विजय कमलनाथ का ‘काम’ लगाने पर लग गए हैं ?
क्या दिग्विजय कमलनाथ का ‘काम’ लगाने पर लग गए हैं ?
क्या दिग्विजय कमलनाथ का ‘काम’ लगाने पर लग गए हैं ?
भोपाल, 25 दिसंबर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में हुई वापसी के बीच जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के प्रमुख और कांग्रेस के विधायक डॉ. हीरा अलावा द्वारा दी गई चेतावनी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट चर्चाओं में है। इस ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि दिग्विजय सिंह जयस का साथ दे रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जयस के डॉ. हीरा अलावा का इशारों ही इशारों में साथ दिया और कहा,
"मप्र में कंग्रेस की सरकार बनाने में आदिवासियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जिसमें जयस का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा है। हम इसे स्वीकार करते हैं। अब मध्यप्रदेश शासन को अपने वचन पत्र में दिये गये वचनों को पूरा करने के लिये कोई कसर बाकि नहीं छोड़ना चाहिये।"
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहली बार विधायक बने सदस्यों को मंत्री न बनाए जाने का ऐलान किया था, उसके बाद से उन निर्वाचित सदस्यों में बेचैनी है जो मंत्री बनने का सपना संजोए हुए थे।
इसी के चलते सोमवार को जयस प्रमुख डॉ. अलावा ने एक ट्वीट कर चेतावनी देते हुए कहा था,
"जयस ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। वादे के मुताबिक जयस की भागीदारी सरकार में होनी चाहिए, जयस को अनदेखा करना कांग्रेस की बड़ी भूल होगी।"
डॉ. अलावा धार जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते हैं। जयस और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के चलते यह विधानसभा क्षेत्र उन्हें दिया गया था।
मप्र में कॉंग्रेस की सरकार बनाने में आदीवासीयों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जिसमें “जयस” का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा है। हम इसे स्वीकार करते हैं। अब मप्र शासन को अपने वचन पत्र में दिये गये वचनों को पूरा करने के लिये कोई कसर बाकि नहीं छोड़ना चाहिये।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 25, 2018
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


