क्या प्रधानमंत्री ने असली गौ रक्षकों को सीधी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है- दिग्विजय सिंह
क्या प्रधानमंत्री ने असली गौ रक्षकों को सीधी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है- दिग्विजय सिंह
दलित उत्पीड़न पर बोलते समय नाटक कर रहे थे प्रधानमंत्री- दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री दलित उत्पीड़न पर बोलते समय नाटक कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या वह अपने ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने दलित छात्रों के खिलाफ बोला है?
दिग्विजय ने ट्वीट किया,
"दलित उत्पीड़न पर तेलंगाना में मोदी का भाषण बड़ा नाटक था।
लेकिन क्या वह अपने ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने रोहित वेमुला और अन्य दलित छात्रों के खिलाफ बोला है? वह ऐसा नहीं करेंगे।"
कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया है,
"क्या प्रधानमंत्री ने असली गौ रक्षकों को सीधी कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है?
किस कानून के तहत असली गौ रक्षक 'फेकू' गौ रक्षकों को रोकेंगे?"
मोदी ने रविवार को दलितों की रक्षा करने और नकली गौ रक्षकों को अलग-थलग करने और दंड देने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि वे देश को बर्बाद कर रहे हैं।
उनकी टिप्पणियां गुजरात के उना में 11 जुलाई को गौ निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा दलितों की बेंत से पिटाई करने के संदर्भ में थीं। उस घटना की व्यापक निंदा हुई है।
Has PM authorised the "genuine" Gau Rakshaks to act directly ? Under what Law the "genuine" Gau Rakshaks will stop the "Feku" Gau Rakshaks ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 8, 2016
Third world war will start over a cow, predicts this Madhya Pradesh govt official https://t.co/4lkMMJcOXl
Any comments Mr Modi ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 8, 2016


