क्या रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी ?
क्या रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी ?
यूथ कांग्रेस की मांग, प्रिंयका वाड्रा गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से राहुल गांधी का भार कम होगा
प्रियंका वाड्रा गांधी के 2019 के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
चुनाव के पहले या फिर चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगीं
रायबरेली, 05 अगस्त। कांग्रेस में आज कल प्रियंका वाड्रा गांधी के लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की कवायद तेज होती दिख रही है। उधर कांग्रेस को हराने के लिए जहां भाजपा रायबरेली में गांधी परिवार को घेरने के लिये किलेबन्दी करती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतने की बात करती नजर आ रही है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी ने काम किया हो तो आम जनता इस बात को सही साबित करे। लेकिन अब लोकसभा का 2019 के चुनाव में कांग्रेस परिवार पूरी तैयारी से अपनी नयी रणनीति को तैयार करती नजर आ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2018 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारियां करते नजर आ रहे हैं। दोनों राज्यों में वह युवाओं की फौज खड़ी कर रहे हैं तो यूपी की बागडोर उनकी बहन प्रियंका गांधी संभाले जाने की नयी रणनीति तैयार कर रही हैं। कांग्रेस से जुड़े नेताओं की मानें तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं उतरने की बात कही जा रही है। लेकिन रायबरेली के कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है यूपीए के कुनबे को एक करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही उसकी कमान संभालेंगी, साथ ही वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगी। फिलहाल उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है यह खुद सोनिया गांधी जी का कहना है।
प्रिंयका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में फिलहाल अभी आने की उम्मीद नही दिखती है। अगर रायबरेली में प्रियंका गांधी चुनाव में उतरती तो अब तक उनकी टीम ने जिले में काम करना चालू कर दिया होता ।
सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन सभी लोगों की अपनी अलग-अलग टीम काम करती है। क्योंकि प्रियंका गांधी का कहना है अभी मेरी मां रायबरेली की सांसद हैं वह पार्टी का सही और गलत के निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम हैं। आगे पार्टी में 2019 के चुनाव की देखरेख करने के लिये हम पार्टी और देश की जनता के साथ हर समय कदम से कदम और हर सुख दुख में बराबर साथ देते रहेमगें।
रायबरेली और अमेठी पर रहती है प्रियंका गांधी की नज़र
प्रियंका गांधी रायबरेली में पार्टी की प्रभारी भी हैं, वह पार्टी की सारी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखती हैं साथ ही सोनिया गांधी और राहुल के साथ हर समय बात करती रहती हैं कि पार्टी में क्या होना है क्या नहीं इसकी भी बराबर वह चर्चा करती रहती हैं।
रायबरेली ही नहीं प्रदेश और देश के यूथ की मांग हैं प्रियंका गांधी
रायबरेली के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल वाजपेयी का कहना है प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिये। अगर प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आती हैं तो यूथ को काफी बल मिलेगा। साथ ही प्रियंका के आने से देश का यूथ उनके साथ होगा तो देश में कांग्रेस सरकार भी बनायेगी।
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव मध्य जोन के गोविन्द सिंह का भी मानना है कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आना चाहिये जिससे देश में कांग्रेस पार्टी को एक नया बल मिलेगा साथ ही देश की आम जनता प्रियंका गांधी में इदिंरा गांधी की छवि देखती है और वह पार्टी को नई दिशा दे सकती हैं।


