ऐलिस स्प्रिंग्स (आस्ट्रेलिया), 6 फरवरी। साउथ आस्ट्रेलिया (South Australia) महिला क्रिकेट टीम (Women's Cricket Team) घरेलू चैम्पियनशिप (domestic championship) के एक मुकाबले में केवल 10 रन पर सिमट गई। इन 10 रनों में छह रन तो केवल वाइड (wide) के ही थे जबकि चार रन एक खिलाड़ी के बल्ले (player bat) से निकले। बाकी का योगदान शून्य रहा।

Amazing record, score of 10 runs in which six runs from Wide and four runs from bat

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह रिकॉर्ड नेशनल इंडीजिनियस क्रिकेट चैम्पियनशिप (महिला डिवीजन) के एक मुकाबले में बुधवार को देखने को मिला।

न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) की टीम ने चैम्पियनशिप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ आस्ट्रेलिया की टीम को मात्र 10 रन पर ऑलआउट कर दिया।

मैच में एक ही खिलाड़ी थीं, जिनके बल्ले से चार रन निकले और बाकी के छह रन तो वाइड के रूप में आए। साउथ आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फेबी मांसेल ने 33 गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए।

न्यू साउथ वेल्स की गेंदबाज रोक्साने वान वीन ने दो ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन रखा और केवल एक ही रन दिए। उन्होंने अपने इस स्पेल में पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा नोआमी वुडस दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए।

न्यू साउथ वेल्स टीम भी 11 रनों के लक्ष्य आगे लड़खड़ाने लगी लेकिन उसने 2.5 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यू साउथ वेल्स का यह पहला मुकाबला था।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें