गलत पहचान का संकट
गलत पहचान का संकट
गलत पहचान का संकट
दाढ़ीधारी हिंदू बछड़े ले जा रहा था
मुसलमान समझ कर मार दिया
भीड़ भरी बस में अकेला 'मोना सिख' था
हिंदू समझ कर मार दिया
पगड़ीधारी सिख था
गले में टायर डालकर जला दिया
विदेश में मुसलमान समझ कर मार दिया
मरे जानवर की दलित खाल उतार रहा था
कसाई समझ कर मार दिया
अधिक बढ़ गया है 'पहचान का संकट'
कुछ करना होगा
अनिवार्य हो 'आधार कार्ड' गले में पहनना
'पासपोर्ट' जेब में रखना
ताकि गफ़लत न हो मारने वाले को
वक्त जरुरत पर मारे सही आदमी को
? जसबीर चावला
Next Story


