गुजरात चुनाव : विकास से चले खरीद फरोख्त तक पहुंचे
गुजरात चुनाव : विकास से चले खरीद फरोख्त तक पहुंचे
हार्दिक के खुलासे से उड़े BJP के होश
गुजरात: हार्दिक ने किया बड़ा खुलासा
सूरत में रैली ना करने के लिए मिला था ऑफर
कारोबारी ने की थी 5 करोड़ की पेशकश
विकास के मुद्दे से शुरु हुआ गुजरात का चुनाव अब खरीद फरोख्त तक जा पहुंचा है। सूरत में रैली के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बड़ा खुलासा किया है. हार्दिक ने कहा एक कारोबारी ने उन्हें रैली ना करने के लिए पांच करोड़ का ऑफर दिया है। .अब इस खुलासे के बाद सवाल उठता है कि...क्या गुजरात के चुनावों में भी धन बल की एंट्री हो चुकी है.
सूरत में बीजेपी पर हमला करते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि... मेरे पास फोन आया था...और जब मैंने पूछा कि...कौन बोल रहा है....तो जवाब में कहा गया कि...सूरत में रैली ना करने कीमत बताओ...मुझे रैली ना करने के लिए पांच करोड़ का ऑफर दिया गया। .देर रात सूरत की जनसभा में हार्दिक पटेल ने ये खुलासा कर सबको चौंका दिया है।
भारी भीड़ के बीच हार्दिक ने ये खुलासा तो कर दिया, लेकिन ये नहीं बताया कि...ये पेशकश किसने की थी। बार बार पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा कि... मैं नाम नहीं बताऊंगा लेकिन इतना बताता हूं कि सूरत के एक व्यापारी का फोन आया था। .
इस बयान के बाद हार्दिक ने एक ट्वीट भी किया।
हार्दिक ने लिखा कि...“सूरत में आयोजित जन क्रांति महासभा में उमड़ पड़ा जनसैलाब, जनता का पावर क्या है वह भाजपा को आज पता चल गया, सूरत में मुझे यह सभा और रैली नहीं करने के लिए करोड़ों का ऑफर भी किया गया था, लेकिन मेरा ईमान पैसों से नहीं खरीदा जा सकता।
अब हार्दिक के इस बडे खुलासे के बाद सियासत गरमाना लाजिमी है। कांग्रेस ने इसे ऑफर का आरोप सीधा-सीधा बीजेपी पर मढ़ दिया है।


