हार्दिक का नितिन पटेल को ऑफर

10 बीजेपी MLA कांग्रेस में लाएं

नितिन पटेल को देंगे अच्छा पद

गुजरात में बीजेपी की सरकार बने अभी जुम्मा- जुम्मा 8 दिन भी नहीं गुजरे कि...सरकार में खटपट की खबरें आनी शुरू हो गईं...सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल में सियासी खींचतान इस्तीफे की धमकी तक पहुंच गई... अब जब बीजेपी खेमे में विरोध की चिंगारी भड़की हो, तो भला विपक्षी इसमें आग में घी डालने से कैसे पीछे हट सकते हैं... हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल की इस्तीफे की धमकी का फायदा उठाने के लिए उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर तक दे दिया...

सियासी बिसात पर किसी एक पार्टी में पड़ी फूट का फायदा नेताओं को कैसे उठाना है...ये वो बखूबी जानते हैं...भले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अभी विधायक बनने के लिए नाबालिग हों लेकिन सियासी समझ के मामले में वो बड़े-बड़े सियासी सूरमाओं के कान काटते दिखते हैं...... जैसे ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के बीच अनबन की खबर आने लगी...विभागों में बंटवारें को लेकर बीजेपी बंटती नजर आई, तो हार्दिक पटेल ने बिना मौका गंवाए नितिन पटेल पर डोरे डालने शुरू कर दिए...

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि...अगर बीजेपी में नितिन पटेल का सम्मान नहीं हो रहा है, तो वो कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं...

गुजरात में बीजेपी की सरकार गिराने के लिए हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल को एक ऑफर भी दिया... हार्दिक पटेल ने कहा कि,,,'अगर नितिन भाई 10 विधायकों संग बीजेपी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं, तो हम कांग्रेस में उन्हें उपयुक्त पद देने की बात करेंगे...यानी कि साफ है कि अगर बीजेपी से 10 विधायक कम होते हैं...तो गुजरात में सरकार गिरना तय है...क्योंकि अभी बीजेपी के पास मौजूदा 99 विधायक हैं...ऐसे में 10 विधायक जाने के बाद उसके पास केवल 89 विधायक ही रह जाएंगे...जबकि बहुमत के लिए 92 विधायकों का होना बहुत जरुरी है...

हार्दिक ने सरकार गिराने का गणित बठाते हुए नितिन पटेल को ऑफऱ तो दिया ही...साथ ही कहा कि...बीजेपी केवल अपमान करना जानती है...इसीलिए आप कांग्रेस में आ जाइए...

अब हार्दिक पटेल ने ऑफर तो दे दिया...लेकिन देखना होगा कि...क्या वाकई शपथ ग्रहण के चार दिन बाद ही बीजेपी की सरकार गिर जाएगी..