नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर मुंह ताके बिना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखधाम एक्सप्रेस दुर्घटना में हताहतों को आर्थिक सहायता और घायलों की चिकित्सा का ऐलान किया है।

अपने पेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी प्रार्थना उन परिवारों के प्रति है जिन्होंने अपने प्रियजनों को आज गोरखधाम एक्सप्रेस हादसे में खोया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपया स्वीकृत करते हुए घोषणा की है कि हम घायलों को भी आर्थिक मदद देंगे।