नई दिल्ली। गोरखधाम रेल हादसे के हताहतों को सहायता देने के मामले में नए नवेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिछड़ गए हैं।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया है कि गोरखधाम रेल हादसे के राहत कार्य सुचारु रूप से चलाए जाएं। श्री मोदी ने यह भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया कि सभी घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।
प्रधान मंत्री ने रेल हादसे के प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत की है।
यह घोषणा दुर्घटना के एक दिन बाद की गई है जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल रात ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता की घोषणा कर दी थी और घायलों की चिकित्सा में भी सहायता देने की घोषणा कर दी थी जबकि प्रधानमंत्री ने मृतकों को मात्र 2 लाख रुपए सहायता की घोषणा की है जबकि यह हादसा उस प्रदेश में हुआ जहां से प्रधानमंत्री लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।