नई दिल्ली। अलवर में गौ रक्षकों के हाथों मारे गए गरीब किसान पहलू खान को न्याय दिलाने के लिए किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमरा राम 18 अप्रैल को जंतर मंतर पर धरने पर बैठेंगे।

किसान सभा की मुख्य मांग पहलू के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की है।

किसान सभा ने राज्य व केंद्र सरकार से मांग की है, कि वह किसानों से अनुपयोगी गाए बाजार की कीमत पर ख़रीदे और उन्हें रखने के लिए शेल्टर हाउस खोले।

किसान नेता अमरा राम राजस्थान से 4 बार विधायक रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने पहलू की माँ अंकुरि बेगम और उनके बेटों से मुलाकात की।

इससे पहले किसान सभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजनाथ सिंह से मुलाकात कर एक करोड़ रुपय मुआवज़ा और उसके बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

किसान सभा ने अपनी सभी इकाइयों को भी पहलू के परिवार की मदद के लिए फण्ड जमा करने को भी कहा है।

किसान सभा का कहना है, कि गाय के नाम पर जो हिंसा हो रही है, वह हिन्दू- मुसलमान या हिन्दू-दलित के बीच का तनाव नहीं है, यह कृषि से जुड़ा मामला है।

किसान सभा ने मांग की है, कि सरकार को किसानों के जानवर बेचने के हक़ की रक्षा करना चाहिए। किसान नेता अमराराम का आरोप हैं कि इस मामले में सरकार के संरक्षण के कारण ही असली आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।