नई दिल्ली, 16 जनवरी। हार्दिक पांड्या Hardik Pandya के पिता ने आज कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी हाल ही में हुए विवाद के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और न ही किसी का फोन उठा रहे हैं। हार्दिक को 'कॉफी विद करण' Coffee with Karan शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान statements made against women के बाद बीसीसीआई BCCI ने प्रतिबंधित कर दिया था और आस्ट्रेलिया Australia से वापस बुला लिया था।

हार्दिक ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। उन्होंने मकर संक्रांति भी नहीं बनाई। हार्दिक का परिवार गुजरात के बड़ौदा से आता है और गुजरात में इस त्योहार के काफी मायने हैं।

हार्दिक के पिता हिमांशू ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे से कहा,

"यह त्योहार है, गुजरात में पब्लिक हॉलिडे रहता है, लेकिन हार्दिक पतंग नहीं उड़ा रहा है। उसे पतंग उड़ाना पसंद है, लेकिन उसे क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण घर पर रहने का मौका नहीं मिला था।"

उन्होंने कहा,

"इस बार वह घर पर है और उसके पास पतंग उड़ाने का मौका है, लेकिन अजीब स्थिति के कारण वह त्योहार मनाने के मूड़ में नहीं है।"

हार्दिक के साथ सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी शो में पहुंचे थे और उन पर भी प्रतिबंध है।

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इन दोनों पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी लेकिन अभी बीसीसीआई ने इनकी सजा के बारे में अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

हिमांशू ने कहा,

"वह प्रतिबंध से काफी निराश है और टीवी पर उसने जो कहा उसका उसे पछतावा है। उसने ऐसा दोबारा न करने की कसम खाई है।"

उन्होंने कहा,

"हमने फैसला किया है कि हम इस मसले पर उससे बात नहीं करेंगे। उसके बड़े भाई क्रूणाल ने भी इस पर बात नहीं की है। हम बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Father said that the scared Hardik Pandya is not coming out of the house