‘घूमर’ में नहीं दिखेगी दीपिका की कमर
‘घूमर’ में नहीं दिखेगी दीपिका की कमर
फिल्म पद्मावत में नया बदलाव
ग्राफिक्स के जरिए गाने में किया गया बदलाव
फिल्म पद्मावत की रिलीज की तारीख पास आ रही है लेकिन एक बाऱ फिर फिल्म को लेकर विवाद दिन पर दिन बढ़ता नजर आ रहा है...और इस बार घूमर गाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है...जिसमें महारानी पद्मावती की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डांस ‘घूमर’ में बड़ा बदलाव किया गया है...
रिपोर्ट्स के मुताबिक गाने के जिन हिस्सों में दीपिका की कमर दिख रही है उसे कम्पयूटर ग्राफिक्स के जरिए छिपाया गया है... दरअसल, घूमर गाने में दिख रही दीपिका पादुकोण की कमर को लेकर राजघराने की महिलाओं ने सवाल उठाए थे... इससे बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की जांच कमिटी ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से ‘घूमर’ गाने में मौजूद उन सभी शॉट्स को हटाने की मांग की थी.... जिनमें दीपिका की कमर दिख रही थी... हालांकि इस तरह की एडिटिंग से गाने की कॉरियोग्राफी बिगड़ जाएगी, इसलिए डायरेक्टर ने दीपिका की कमर को कम्प्यूटर ग्राफिक्स के जरिए छिपाने की कोशिश की है..वही सेंसर बोर्ड की ओर से सुझाए गए जरूरी बदलाव करने के बाद निर्माताओं ने फिल्म के अंतिम स्वरूप को जमा करा दिया है...
अब देखना ये होगा कि... इतनी कोशिशों के बाद फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होगी या नहीं.....


