चकिया के शिकारगंज के बैराठ गांव की सुरक्षा के लिए एडीजी (कानून व्यवस्था) और जिलाधिकारी से की वार्ता
चकिया के शिकारगंज के बैराठ गांव की सुरक्षा के लिए एडीजी (कानून व्यवस्था) और जिलाधिकारी से की वार्ता
लखनऊ। चकिया के शिकारगंज के बैराठ में हुई हिंसात्मक वारदात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आइपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक कॉ. अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि यह घटना वहां लम्बे समय से विवाद का कारण रहे भूमि प्रश्न को प्रशासन द्वारा हल न करने के परिणामस्वरूप हुई है।
सीपीएम के नेताओं द्वारा इस घटना के सम्बंध में अखिलेन्द्र से की गयी वार्ता में जो रिपोर्ट दी है उसके आधार पर आइपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि डर यह है कि कहीं गरीबों की बस्तियाँ न जला दी जायें। उन्होंने इस सम्बंध में एडीजी (कानून व्यवस्था) और जिलाधिकारी चंदौली से दूरभाष पर वार्ता कर माँग की है कि चकिया के शिकारगंज के बैराठ गांव में तत्काल विशेष पुलिस बल लगाया जाए ताकि वहां गरीबों की सुरक्षा हो सकें।


