नई दिल्ली। (डेस्क) हरियाणा के कैथल में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ऊपर हुई हूटिंग का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बहिष्कार विरोध को जारी रखते हुए गुरुवार को नागपुर में हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया। चव्हाण मोदी के कार्यक्रम में नागपुर में अनुपस्थित रहे। उनकी गैमौजूदगी भाजपा नेताओं को भी खली। कार्यक्रम में मौजूद शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अनुपस्थिति खल रही है। विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार को साथ रहना चाहिए। प्रधानमंत्री टीम इंडिया की तरह काम करना चाहते हैं।
मोदी गुरुवार को नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और पारडी फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के भूमिपूजन के कार्यक्रम में गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मंच साझा नहीं करने पर को राजनीतिक कारण मानते हुए शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि हम मानते हैं- अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश। अलग-अलग पार्टी होना कोई अलग बात नहीं है, पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।
कांग्रेस शासित राज्यों में जिन समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होते हैं, वहां कथित तौर पर परेशान की जाने वाली घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को कहा था कि वह गुरुवार को नागपुर में होने जा रहे समारोह में शामिल नहीं होंगे।