चेन्नई के मरीन बीच पर जयललिता को अंतिम विदाई
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को चेन्नई के मरीन बीच पर अंतिम विदाई दे दी गई...
उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया...
तिरंगे में लिपटे जयललिता के शव को उनके राजनीतिक गुरू एमजी रामचंद्रन की समाधि के पास दफनाया गया...
इस दौरान राज्यपाल सी विद्यासागर, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू समेत कई नेता मौजूद रहे...और उन्होंने जयललिता को अंतिम श्रद्धांजलि दी...
इससे पहले राजाजी हॉल से मरीन बीच तक जयललिता की अंतिम यात्रा निकाली गई, जहां अपनी पसंदीदा नेता, अपनी अम्मा के अंतिम दर्शन पाने के लिए लाखों लोगों का हुजुम उमड़ा..

महिलाएं पुरूष ,युवा, बुर्जुग सभी जयललिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए..
इस दौरान महिलाओं को रोते-बिलखते देखा गया...
अंतिम यात्रा से पहले जयललिता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक अंतिम दर्शन के लिए जुटे..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचकर जयललिता को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और शशिकला के सिर पर हाथ रखकर उनको ढांढस बंधाया।
इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ राजाजी हॉल में जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
रजनीकांत ने सिर झुकाकर जयललिता को श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि सोमवार रात को जयललिता का निधन हो गया था।