जंतर-मंतर पहुंची भीम सेना,जोरदार प्रदर्शन
जंतर-मंतर पहुंची भीम सेना,जोरदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भड़की हिंसा की आग अब दिल्ली तक आ पहुंची है...हिंसा के विरोध में जंतर मंतर पर दलितों की भीम आर्मी ने बड़ा प्रदर्शन किया है...
जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में दलितों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया...
जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे दलितों की मांग है कि जिन दलितों पर गलत ढ़ंग से केस दर्ज किए गए हैं वो वापस लिए जाएं और हिंसा की निष्पक्ष जांच की जाए.
जंतर मंतर पर भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपने दलित कार्यकर्ताओं से इंसाफ की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया...
बता दें कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद भीम आर्मी के 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए...पांच मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को रोकने की वजह से ये विवाद शुरू हुआ था. दोनों पक्षों की ओर से आगज़नी और पत्थरबाज़ी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी....
इस घटना के बाद दलितों के 25 घरों को जला दिया गया था और दलितों ने विरोध प्रदर्शन किया था.


