जनता अति त्रस्त- चौथे दिन भी बैंकों, एटीएम के बाहर लंबी कतारें,
जनता अति त्रस्त- चौथे दिन भी बैंकों, एटीएम के बाहर लंबी कतारें,
चौथे दिन भी बैंकों, एटीएम के बाहर लंबी कतारें
नई दिल्ली, 13 नवंबर। प्रधानमंत्री विदेश दौरे में व्यस्त हैं और जनता नकदी निकासी के लिए जूझ रही है।
बड़े नोट बंद किए जाने के बाद बैंक खुलने के चौथे दिन आज रविवार को भी पुराने नोट बदलने, उन्हें जमा कराने तथा नकदी निकासी के लिए बैंकों और एटीएम बूथों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।
दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में एक एटीएम के बाहर कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा,
"मैं तड़के चार बजे से कतार में हूं। मैं और क्या कर सकता हूं क्योंकि मेरे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।"
रविवार को छुट्टी होने के कारण और ज्यादा भीड़ नजर आ रही है।
नोएडा सेक्टर 18 में एचडीएफसी बैंक शाखा के बाहर खड़े आईटी पेशेवर ने बताया,
"आज (रविवार) मेरी छुट्टी है, इसलिए मैंने अपना पूरा दिन बैंक से पैसे निकालने में लगाने का फैसला किया है, क्योंकि मेरे पास सोमवार को ऑफिस पहुंचने तक के लिए पैसे नहीं हैं।"
सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन भी देशभर के सभी बैंकों को खुला रखने का निर्देश जारी किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक गंभीर है। बैंकों के बाहर भीड़ उमड़ रही है और एक-दो सिपाही दरोगा लाचार नज़र आ रहे हैं। मीडिया के कैमरे भी देहात में पहुंच नहीं रहे हैं।
सुबह 3 बजे लोग लाइन में लग गये, कुछ तो रात 10 बजे ड्यूटी के बाद ही आ गये. मोदीजी आपने जनता की चैन सुकून छीन लिया. ज़रा इनके दर्द सुनिये pic.twitter.com/HnofFDN5cl
— Sanjeev Jha (@Sanjeev_aap) November 12, 2016
People in Gaya, Bihar have blocked the state highway as they were unable to get cash after queueing for whole day. #currencyban pic.twitter.com/4paYCK55U5
— Tarique Anwer (@tanwer_m) November 12, 2016
Modiji, look, so many people involved in 2g scam standing in queue for Rs 4000. pic.twitter.com/2LCQNeMDeN
— Truth Of Gujarat (@TruthOfGujarat) November 13, 2016
मेरा देश बदल रहा है काम करने की जगह नोट बदल रहा है I करोड़ों घंटे का मानव श्रम सिर्फ़ नोट बदलने और जमा करने में ज़ाया हो रहाहै । pic.twitter.com/9Meimbfj1Z
— Bahujan Samaj India (@DalitSamajIndia) November 13, 2016
#जनता_त्रस्त_भ्रष्टाचारी_मस्त
एक महिला आटे के डब्बे में से निकाले काले धन को सफ़ेद करने के लिए इंतज़ार करती हुई ।। pic.twitter.com/BE76fCqPGO
— Manu Azad (@singiskingmanu) November 13, 2016
Bhakts ko dard hota hai? pic.twitter.com/vVwDwNYZh6
— Ambedkar's Caravan (@AmbedkarCaravan) November 12, 2016
Where are poor? pic.twitter.com/FHlsXmuHhr
— Ambedkar's Caravan (@AmbedkarCaravan) November 12, 2016
देश की जनता जो लाइन में है सब स्कैम .... और जो स्विस बैंक में जिनके खाते है वो ईमानदार है ? वह मोदी जी #जनता_त्रस्त_भ्रष्टाचारी_मस्त https://t.co/grqio0GN3A
— ਆਪ ਕਾ ਮਤੀਨ /AKM ?? (@muntaziraapka) November 13, 2016


