जनता के आगे झुके केजरीवाल, बोले हाँ! गलतियाँ हुईं
जनता के आगे झुके केजरीवाल, बोले हाँ! गलतियाँ हुईं
नई दिल्ली,29 अप्रैल। विधानसभा चुनाव में अर्श पर पहुंची आम आदमी पार्टी जब एमसीडी चुनाव में सीधा फर्श पर आ गिरी तो आप को समझ आ गया कि हवा का रुख किस ओर है।
ईवीएम को कठघरे में खड़ा करने वाले केजरीवाल मानने लगे हैं कि जनता को बहानेबाजी से नहीं नीयत और नीति से मतलब है, इसलिए एमसीडी चुनाव के नतीजों के महज तीन दिन बाद केजरीवाल का कुबूलनामा सामने आया है।
पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद तो जनता के सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने ट्विटर पर दिल्ली की जनता के लिए माफीनामा भेजा।
केजरीवाल ने लिखा कि-
पिछले दो दिनों में मैंने कई कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से बात की है। सच्चाई यह है कि हमने गलतियां की है, जिस पर आत्मचिंतन करते हुए उसे सुधारेंगे।
हमारे वोटरों और कार्यकर्ताओं की तरह हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं. अब बहाने बनाने की नहीं काम करने की जरूरत है. हम अपने काम में असफल भी हैं, तो भी हमें काम करते रहना है और उसी के दम पर आगे बढ़ना है. केवल एक चीज स्थिर है और वो है बदलाव...
In the last 2 days .... pic.twitter.com/0quqxJtNAt
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 29, 2017
आपको बता दें कि हाल ही में हुए एमसीडी चुनावों में केजरीवाल सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जहां पिछले विधानसभा चुनावों में आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं, वहीं एमसीडी में उनकी पार्टी 270 में से केवल 48 सीटें ही जीत पाई.
इससे पहले पंजाब और गोवा में भी आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उनकी पार्टी लगातार अपनी हार के लिए बीजेपी पर आरोप लगाती रही है....साथ ही पार्टी के मुखिया ने तो ईवीएम की विश्वसनीयता को ही सवालों में ला दिया था।
एमसीडी चुनाव के नतीजों के दिन भी केजरीवाल की टीम ईवीएम को ही कोसने में लगे थे, देखना है क्या अब तीन दिन बाद उन्हें हार की वजह समझ आ गई है?
देखते रहिए डीबी लाइव
After Delhi Loss Kejriwal says, Yes, We Made Mistakes


