जब बल्ला लेकर मैदान में उतर गए बघेल, गेंद गई मैदान के पार, चुनाव से पहले ही कहा था छक्का तो हम ही मारेंगे
जब बल्ला लेकर मैदान में उतर गए बघेल, गेंद गई मैदान के पार, चुनाव से पहले ही कहा था छक्का तो हम ही मारेंगे
रायपुर, 19 जनवरी। रायपुर प्रेस क्लब (Raipur Press Club) के क्रिकेट मड़ई के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) शनिवार को खुद मैदान में बल्ला लेकर उतर गए। उन्होंने इस दौरान एक गेंद को बाउंड्री पार (Boundary Cross) भी पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि बघेल अपने छात्र जीवन से ही क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच की विजेता टीम ग्रैंड न्यूज (Grand News) को कप प्रदान कर सम्मानित किया। यह फाइनल मैच आईबीसी-24 (IBC-24) और ग्रैंड न्यूज के बीच खेला गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के छक्का मारने वाले बयान पर बघेल ने कहा था, "वह भले कहते रहे कि छक्का मारेंगे, पर छक्का तो हम ही मारेंगे।"
बघेल की वह बात आज हकीकत साबित हुई। हालांकि राजनीति में तो पक्ष-विपक्ष पर वार-पलटवार होते रहते हैं, लेकिन यहां पर आज कोई पक्ष-विपक्ष जैसी स्थिति नहीं थी।
इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Bhupesh Baghel Cricket Cm in Raipur


