जब लालकृष्ण आडवाणी ने पूछा - लोकसभा चलेगी भी या नहीं
जब लालकृष्ण आडवाणी ने पूछा - लोकसभा चलेगी भी या नहीं
सदन नहीं चलने से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नाराज
खाली सदन में बैठे रहे लालकृष्ण आडवाणी
नाराज हो कर पूछा-लोकसभा चलेगी भी या नहीं
गुजरात चुनाव में जनता ने भले अपना फैसला सुना दिया हो लेकिन दिल्ली में अभी भी इसके आफ्टर शॉक्स जारी हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी के आरोपों को लेकर विपक्ष पीएम से मांफी की मांग कर रहा है। कल भी हंगामे की वजह से लोकसभा को स्थगित करना पड़ा। वहीं गतिरोध की वजह से सदन में मौजूद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी काफी नाराज हो गए।
दरअसल संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे की वजह से कामकाज नहीं हो पा रहा है। लोकसभा के हर दिन स्थगित हो जाने से आखिरकार कल लाल कृष्ण आडवाणी के सब्र का बांध टूट गया..और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस सासंदों के हंगामे के और उनके सदन से चले जाने के बाद भी अपनी आगे की पंक्ति वाली सीट पर लगभग आधे घंटे तक बैठे रहे। 90 साल के आडवाणी ने लोकसभा के एक स्टाफ से भी पूछा कि क्या सदन चलेगी भी या नहीं? लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बारे में सूचना मिलने के बाद भी वरिष्ठ नेता साफ तौर पर नाराज नजर आ रहे थे।
आडवाणी ने लगातार गतिरोधों पर कहा कि क्या ऐसे ही चलता रहेगा? सदन चलाने के लिए हमें कुछ समाधान तो ढूंढ़ना ही होगा।
वैसे ये पहले मौका नहीं है जब आडवाणी सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हो। इससे पहले भी कई बार सदन की कार्यवाही नहीं चलने से अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के खिलाफ पीएम मोदी के पाक कनेकश्न के बयान से कांग्रेस के नेता काफी नाराज हैं और पीएम से माफी की मांग कर रहे हैं।


