जानिए हीट वेव में रखें किन बातों का विशेष ध्यान
हीट वेब से कैसे बचें। हीटवेव सेहत के लिए खतरनाक होती है। खास तौर पर जब गर्मी के साथ बहुत ज्यादा उमस होती है, तब शरीर पसीना निकालकर खुद को ठंडा नहीं कर पाता क्योंकि हवा पहले से ही नमी से भरी होती है।

In a heatwave, how do we protect our most vulnerable?
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2024. Weather Update: गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी हो गया है। करीब 11 राज्यों में हीटवेव (Heat Wave In India) चल रही है। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है।
हीटवेव सेहत के लिए खतरनाक होती है। खास तौर पर जब गर्मी के साथ बहुत ज्यादा उमस होती है, तब शरीर पसीना निकालकर खुद को ठंडा नहीं कर पाता क्योंकि हवा पहले से ही नमी से भरी होती है।
हीट वेब से कैसे बचें
क्रैनियोफेशियल सर्जन डॉ. अनुज कुमार (Craniofacial Surgeon Dr Anuj Kumar) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखकर बताया है कि हीट वेव में किन बातों का विशेष ध्यान रखें।
डॉ. अनुज कुमार ने ट्वीट किया
“देश भर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
1) नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें।
बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ना करें।
2) चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीन लगा कर बाहर निकलें। कई सनस्क्रीम उपलब्ध हैं।
किसी भी अच्छी कंपनी का जिसका SPF 30 से अधिक है वो प्रभावशाली होता है।
3) यथा संभव दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।
4) धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें।
5) धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें। पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
6) सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
7) जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
8) अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या कई बार स्नान करें। धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान न करें।
9) सुपाच्य भोजन करें।
10) वसायुक्त, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।“
देश भर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
1) नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें।
बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ना करें।2) चेहरे और शरीर पर…
— Dr Anuj Kumar (@dranuj_k) April 20, 2024


