जारी है मप्र-छत्तीसगढ़ में ईवीएम का खेल, तहसीलदार, दो इलेक्ट्रीशियन और दो पटवारियों पर मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप
जारी है मप्र-छत्तीसगढ़ में ईवीएम का खेल, तहसीलदार, दो इलेक्ट्रीशियन और दो पटवारियों पर मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप
जारी है मप्र-छत्तीसगढ़ में ईवीएम का खेल, तहसीलदार, दो इलेक्ट्रीशियन और दो पटवारियों पर मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप
नई दिल्ली, 28 नवंबर। मध्य प्रदेश में जारी मतदान के बीच बड़ी संख्या में ईवीएम (Electronic voting machine )मशीनों में गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही हैं उधर छत्तीसगढ़ से भी, जहां चुनाव हो चुका है, ईवीएम को लेकर शंकाएं उठ रही हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के शुरुआती चार घंटों में लगभग 22 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों के खराब होने पर उन्हें बदला गया।
दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी ने अपनी एफबी टाइमलाइन पर छत्तीसगढ़ में ईवीएम के लेकर जनता की शंकाएं सामने रखी हैं। उन्होंने लिखा -
“छत्तीसगढ़ के धमतरी में ईवीएम के स्ट्रांग रूम में दो पटवारी और कई तकनीकी व्यक्ति आठ घण्टे तक भीतर रहे। उनके पास मोबाइल और कई अन्य उपकरण थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सारा आरोप तहसीलदार पर डाल दिया।
स्ट्रांग रूम के अंदर गए तहसीलदार, दो इलेक्ट्रीशियन और दो पटवारियों पर उम्मीदवारों ने मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए।
धमतरी में लाउली हुड कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तीन विधानसभाओं धमतरी कुरुद और सिहावा की ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे धमतरी के तहसीलदार राकेश ध्रुव दो इलेक्ट्रीशियन को लेकर स्ट्रांग रूम के अंदर गए। वे तीन घंटों तक अंदर रहे।
मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में प्रशासन की ओर से आदेश पत्र दिखाया गया, जिसमें अंदर लगी एलसीडी स्क्रीन को बाहर लगाने का आदेश दिया गया था। साथ में दो पटवारी भी अंदर गए थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आदेश में तीन लोगों को अंदर जाने की अनुमति थी। इलेक्ट्रिशियन का बैग जांचने के बाद उसमें लेपटाप मिला।
आश्चर्य यह है कि स्ट्रांग रूम के गेट पर केंद्रीय बल था और उन्होंने गेट पास तक चेक नहीं किए। पांच लोग आठ घण्टे क्यों भीतर गए? किसकी अनुमति से गए?? गैर भाजपा दल ईवीम हैक की संभावना बता रहे हैं।
सनद रहे छत्तीसगढ़ में मशीन हैक करने के दल हैदराबाद और नोयडा से पहुंचने की खबरें हवा में हैं। शक इस लिए भी गहरा रहा है क्योंकि जिला निर्वाचन अधिकारी अभी तक मतदाता केंद्र वाइज मतगणना के आंकड़े जारी नहीं किये हैं।“
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
meaning of evm in English, ईवीएम से क्या तात्पर्य है, information of evm machine,


