पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब में आगामी 4 फरवरी को चुनाव होना है, ऐसे में आज खुद पीएम मोदी ने जालंधर में रैली को संबोधित किया।

इस दौरान मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बड़ी तेजी से पंजाब के लोगों को भला-बुरा कर रहे हैं। यहां के युवकों को दुनिया में बदनाम करके की साजिश रची जा रही है।

मोदी ने लोगों से अपील की कि वो चुनाव में ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाएं।

पीएम ने कहा- पंजाब से भारत का माथा ऊंचा होता है। पंजाब के भाग्य में भारत को ऊर्जा देना है, जबकि कुछ लोग पंजाब की धरती को बदनाम करने में लगे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए दल बदलना एक उत्सव हो गया है। बादल साहेब ने अपनी जिंदगी में ना कभी दल बदला और ना ही कभी दिल बदला।

उन्होंने कहा,

'प्रकाश सिंह बादल की तपस्या ऐसी है कि पंजाब में फिर उनकी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस अब बीती हुई बात है। कांग्रेस इतिहास हो चुकी है इसलिए वो सत्ता के भूख से कांग्रेस बौखलाई हुई है'। पंजाब के हक का पानी जैसे भी हो पाकिस्तान से लेकर आएंगे। सभी समस्याओं का समाधान विकास में है। जब विकास होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। एनडीए सरकार ने किसानों को मदद करने के लिए उनका कर्ज माफ कर दिया।