जियोफोन उपभोक्ता अब अपने फोन से बुक कर सकते हैं रेल टिकट
जियोफोन उपभोक्ता अब अपने फोन से बुक कर सकते हैं रेल टिकट
मुंबई, 28 जनवरी। टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो Reliance Jio ने सोमवार को कहा कि जियो उपयोगकर्ताओं के लिए किसी भी जियोफोन Jiophone पर आईआरसीटीसी आरक्षित टिकट बुकिंग सेवा IRCTC reserved ticket booking service उपलब्ध है। यूजर्स नए जियोरेल ऐप Jio rail App के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ऐप ग्राहकों को अपने जियो फोन पर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व ई-वॉलेट का उपयोग कर टिकट बुक और रद्द करने, पीएनआर स्टेटस जांचने, रेल सूचनाएं, समय-सारिणी, रूट, सीट उपलब्धता और कई अन्य सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगा।
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियोरेल ऐप
Reliance Jio launched the Jio rail app
कंपनी ने एक बयान में कहा,
"जियो ऐप स्टोर पर उपलब्ध, जियो रेल ऐप अंतिम क्षणों में यात्रा की योजना के लिए तत्काल बुकिंग की भी सुविधा देगा।"
बयान के मुताबिक,
"अगर किसी यूजर का आईआरसीटीसी खाता नहीं है तो ऐप उसे खाता बनाने की सुविधा देगा और उसके बाद टिकट बुक की जा सकेगी। जियोरेल के साथ उपयोगकर्ता ऐप के माध्यम से बुक टिकट का पीएनआर स्टेटस भी जांच सकेंगे। ऐप ने भविष्य में पीएनआर स्टेटस बदलाव अलर्ट, ट्रेन का पता लगाने और खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं की पेशकश करने की भी योजना बनाई है।"
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


