अखिलेश यादव जनता का मूड भांपने के लिए जिलों के दौरे पर निकलेंगे।
लखनऊ, 24 मार्च। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता का मूड भांपने के लिए जिलों के दौरे पर निकलेंगे।
राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ लोगों से सीधे संवाद करके फीडबैक भी लेंगे।
दरअसल एक टीवी चैनल के एक सर्वे ने समाजवादी पार्टी के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कि राज्य विधानसभा के चुनाव में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए अब सरकार का जोर पिछले चुनाव घोषणा पत्र में किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे तथा लखनऊ मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर है।

Accelerating the pace of development. Inauguration of the new modern Sugar Mill and Co-Generation Plant in Azamgarh. pic.twitter.com/84FRPoItA3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 22, 2016