जूनागढ़ (गुजरात) में पत्रकार की हत्या, भाजपा नेता के बेटे पर आरोप
जूनागढ़ (गुजरात) में पत्रकार की हत्या, भाजपा नेता के बेटे पर आरोप
जूनागढ़ में पत्रकार की हत्या, भाजपा नेता के बेटे पर आरोप
DBLIVE | 23 August 2016 | Journalist murdered at newspaper office in Gujarat
पिछले कई दिनों में मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमले हुए और इसमें कई पत्रकारों ने अपनी जान गंवाई। क्या सच को सामने लाना भी गुनाह हो गया है?
ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात का है, जिसमें एक पत्रकार की हत्या का आरोप भाजपा के एक पूर्व मंत्री के बेचे पर लगा है
गुजरात में जूनागढ़ के जय हिन्द अखबार के पत्रकार किशोर दवे की हत्या कर दी गई है।
किशोर पिछले दस साल से अखबार के ब्यूरो चीफ थे।
बताया जा रहा है कि कल देर रात जब किशोर समाचार लिख रहे थे, तब कुछ बदमाश ऑफिस में घुस गए और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
किशोर के भाई प्रकाश ने गुजरात के पूर्व सिंचाई मंत्री रतीभाई सुरेजा के बेटे भावेश सुरेजा पर हत्या कराने का आरोप लगाया है.
प्रकाश का कहना है,
भावेश सुरेजा पर क्लिनिक में महिला से छेड़खानी करने का आऱोप लगा था। किशोर दवे ने इस घटना को प्रकाशित किया था। इसी मामले में किशोर को कई बार धमकी भी मिली थी...
पुलिस के मुताबिक, किशोर के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव हैं।
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पत्रकार किशोर दवे की हत्या के पीछे की असली वजह क्या है ? पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
…देखते रहिए और सब्सक्राइब करिए डी बी लाइव


