जैसे ही कार्ति चिदंबरम ने कहा 'हमें खुशी है, आप सुनवाई कर रहे हैं' सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई कड़ी फटकार
जैसे ही कार्ति चिदंबरम ने कहा 'हमें खुशी है, आप सुनवाई कर रहे हैं' सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई कड़ी फटकार
नई दिल्ली,11 जनवरी। 2जी घोटाले से जुड़े एयरसेल मैक्सिस सौदा मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम को सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान नई बेंच ने कार्ति चिदंबरम को कड़ी फटकार लगाई है।
कार्ति के एडवोकेट ने सुनवाई के दौरान नई बेंच के सामने कहा, 'हमें खुशी है कि अब आप इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं।'
एडवोकेट के ऐसा कहते ही बेंच ने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्ति और उनके एडवोकेट से कहा, 'हमारे सामने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न करें। हम संवैधानिक जिम्मेदारी अदा करने के लिए यहां हैं, आपको खुश करने के लिए नहीं। आपको अदालत की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को ही सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने इस मामले की सुनवाई से यह कहते हुए स्वयं को अलग कर लिया था कि दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आबंटन से संबंधित मामले की सुनवाई की थी, इसलिए वह इन याचिकाओं की सुनवाई नहीं करना चाहेंगे। प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की सदस्यता वाली खंडपीठ की अध्यक्षता कर रहे थे।
Aircel-Maxis case in SC: Justice Arun Mishra would now hear the case. Yesterday, the Chief Justice of India Dipak Misra had recused himself from hearing the matter
— ANI (@ANI) January 11, 2018


