जो भी शरिया और बुर्का का हिमायती है वह इस्लाम का विरोधी है – जस्टिस काटजू

नई दिल्ली, 26 जुलाई। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इण्डिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने कहा है कि जो भी शरिया और बुर्का का हिमायती है वह इस्लाम का विरोधी है और उसकी हर स्तर पर निन्दा की जानी चाहिए।

जस्टिस काटजू ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि इस्लाम अपने बराबरी के महान संदेश के कारण दुनिया के कई हिस्सों में फैला। यह एक महान मुक्ति बल था और विशेष रूप से समाज के दबे कुचले वर्गों को सामाजिक मुक्ति प्रदान करता था। शरिया और बुर्का सीधे इस्लाम की इस स्वतंत्र भावना के विपरीत हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी शरिया और बुर्का का हिमायती है वह इस्लाम का विरोधी है और उसकी हर स्तर पर सच्चे मुसलमानों द्वारा निन्दा की जानी चाहिए।

Topics - Justice Markandey Katju, anti-Islam, Sharia, Burqa,