DB Live

पाकिस्तान के अमानवीय कृत्य से देश गुस्से में है। जवानों की शहादत का बदला लेने और पाकिस्तानी सैनिकों के इस वहशीपन का माकूल जवाब देने की मांग उठ रही है।

इस बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सरकार पर हमला बोला है।

शिवसेना ने कहा कि महज निंदा पर्याप्त नहीं होगी और पूछा कि जो लोग गोहत्या के खिलाफ हैं क्या उन्हें सैनिकों की हत्या से कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसके साथ ही बीजेपी पर हमलावर हुई शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े करने को कहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को सबक सिखाया जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को सलाह दी थी कि वह अपनी 'मन की बात' बंद करें और इसके बदले में 2 भारतीय सैनिकों की हत्या करने और उनके शव को क्षत-विक्षत करने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के लिए 'गन की बात' शुरू करें।

सामना' में प्रकाशित संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि देश में खराब हालात का पता इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान जैसा एक छोटा देश भी हर दिन भारत के आत्मसम्मान का कत्ल कर रहा है।

सामना ने लिखा है, 'क्या हमें ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा लगाने का और अधिकार है। सैनिकों की बर्बर तरीके से हत्या की महज निंदा करने से पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।