पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

21 जनवरी 2025 की ताजा और बड़ी खबरें: होटल अग्निकांड में 66 मौतें, गिलियन-बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामले, और ताजा राजनीतिक बयान

21 जनवरी 2025 की बड़ी खबरें: तुर्किये के होटल अग्निकांड में 66 मौतें और 51 घायल, पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के 22 संदिग्ध मामले, प्रियंका गांधी का संविधान पर बड़ा बयान, और DRDO की नई तकनीकी उपलब्धियां। पढ़ें ताजा राजनीतिक और सामाजिक घटनाएं...

होटल अग्निकांड: 66 मौतें और 51 लोग झुलसे

तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी स्की रिसॉर्ट होटल में तड़के 3:30 बजे लगी आग में मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंच गया है। 51 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

प्रियंका गांधी का बयान : संविधान की रक्षा जरूरी

बेलगावी में प्रियंका गांधी ने संविधान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, "संविधान ही जनता को अन्याय से बचाता है।" उन्होंने बेलगावी में 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा

"देश में लोगों के जीवन में संविधान से बड़ी कोई चीज नहीं है। संविधान आपको अन्याय से बचाता है। संविधान न्याय, शिक्षा, भोजन और आवाज उठाने का अधिकार देता है। संविधान ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का अधिकार देता है। हमारे पुलिसकर्मियों और सेना की रक्षा संविधान करता है, लेकिन आज ये लोग अपनी पुरानी पेंशन के लिए परेशान हैं, क्योंकि सरकार हर रोज संविधान पर हमला कर रही है। ये समझ लीजिए कि- संविधान ही आपको सुरक्षित रखेगा, इसलिए जो भी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पहचानिए।“

प्रियंका गांधी ने कहा कि तय कर लीजिए कि "हम संविधान, बाबा साहेब अंबेडकर जी और अपना अपमान नहीं सहेंगे।"

एक देश-एक चुनाव: 31 जनवरी को दूसरी बैठक

सरकार ने "एक देश-एक चुनाव" मसौदे पर चर्चा के लिए 31 जनवरी को JPC की बैठक बुलाने की घोषणा की है।

पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामले

महाराष्ट्र के पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के 22 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। नमूनों की जांच जारी है।

कांग्रेस का धनंजय मुंडेपर हमला: विजय वडेट्टीवार के आरोप

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कृषि मंत्री धनंजय मुंडे पर फसल बीमा योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और विशेष जांच की मांग की।

दिल्ली चुनाव: BJP और AAP में आरोप-प्रत्यारोप

दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने BJP पर "गुंडागर्दी" का आरोप लगाया। वहीं, AAP की मुख्यमंत्री आतिशी ने BJP कार्यकर्ताओं पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।

DRDO की तकनीकी उपलब्धि

DRDL ने भारत में पहली बार 120 सेकंड के लिए स्क्रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण किया। यह हाइपरसोनिक मिशनों में बड़ा मील का पत्थर है।

सैफ अली खान अस्पताल से घर लौटे

घायल होने के पांच दिन बाद अभिनेता सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिली। उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : दुबे और तिवारी को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ मामला रद्द करने के आदेश को बरकरार रखा। इन भाजपा सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड के देवघर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) कार्यालय में जबरन प्रवेश किया और कर्मियों को अपने चार्टर्ड विमान को उड़ान भरने की मंजूरी देने के लिए मजबूर किया। जस्टिस एएस ओका और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने कहा कि झारखंड सरकार हालांकि जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री को चार सप्ताह के भीतर विमान अधिनियम, 1934 के तहत अधिकृत अधिकारी को भेज सकती है, जो बदले में यह तय करेंगे कि अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की जानी चाहिए या नहीं।

आम आदमी पार्टी ने आरक्षण को ख़त्म करने का काम किया

Unorganized Workers & Employees Congress के चेयरमैन डॉ उदितराज ने आरोप लगाया है कि "AAP को सबसे बड़ी ताकत दलित और वाल्मीकि समाज से मिली, लेकिन इन्होंने इस समाज के लिए कुछ भी नहीं किया। AAP ने कहा था कि हम आउटसोर्सिंग को बंद करेंगे, लेकिन 10 साल में ये सिर्फ 429 नौकरी दे पाए और सारा आउटसोर्स करते गए। ऐसा करके आम आदमी पार्टी ने आरक्षण को ख़त्म करने और उसे कमजोर करने का काम किया।"

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें

Web Title: Top 10 News Night, Latest News Headlines for Today Breaking News, Big News So Far of 21 January 2025