ट्विटर पर आफत, सर्वर में घुसा ‘बग’, सभी 33 करोड़ उपभोक्ताओं को पासवर्ड बदलने की सलाह
ट्विटर पर आफत, सर्वर में घुसा ‘बग’, सभी 33 करोड़ उपभोक्ताओं को पासवर्ड बदलने की सलाह
ट्विटर पर आफत, सर्वर में घुसा ‘बग’, सभी 33 करोड़ उपभोक्ताओं को पासवर्ड बदलने की सलाह
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को विश्व में अपने 33 करोड़ उपभोक्ताओं से अपना पासवर्ड बदलने को कहा है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कंपनी ने उपभोक्ताओं से ऐसा करने की अपील की। ट्विटर ने कहा कि सॉफ्टवेयर में बग होने की वजह से ऐसा करने को कहा जा रहा है।
ट्विटर सपोर्ट ने अपने ट्वीट में कहा कि हाल ही में हमें पहले से तय पासवर्ड में बग की शिकायत मिली है, हालांकि हमनें उस बग को ठीक कर दिया है और इस दौरान हमें किसी के डाटा में कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। लेकिन कंपनी एहतियातन अपने सभी यूजर्स से अनुरोध करती है कि वह एक बार अपना पासवर्ड जरूर बदल लें। ट्विटर ने अपने यूजर्स से यह अनुरोध उनके डाटा को सुरक्षित रखने को लेकर किया है।
आप जब ट्विटर खोलते हैं तुरंत मैसेज आ रहा है कि पासवर्ड बदलें।
We recently found a bug that stored passwords unmasked in an internal log. We fixed the bug and have no indication of a breach or misuse by anyone. As a precaution, consider changing your password on all services where you’ve used this password. https://t.co/RyEDvQOTaZ
— Twitter Support (@TwitterSupport) May 3, 2018


