तरण गोगोई बोले-मोदी हिटलर की तरह काम कर असमिया अस्मिता और संस्कृति का अपमान कर रहे
तरण गोगोई बोले-मोदी हिटलर की तरह काम कर असमिया अस्मिता और संस्कृति का अपमान कर रहे
मोदी हिटलर की तरह काम कर रहे-तरण गोगोई
मोदी असमिया अस्मिता और संस्कृति का अपमान कर रहे
नई दिल्ली, 29 मार्च। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘हिटलर’ करार देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पिछले साल राज्यपाल के साथ मिलकर राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया था और इसके लिए धन एवं बाहुबल का भी सहारा लिया था।
तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनावी रैली में उनकी उम्र का मजाक बनाने की आलोचना करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा,
“मोदी देश को हिटलर की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी जैसा उत्तराखंड में हुआ, उन्होंने राज्यपाल कार्यालय का इस्तेमाल मेरी सरकार को भी गिराने के लिए किया था।”
तरुण गोगोई ने कहा,
“असम में हम बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन मोदी ने मेरी उम्र का मज़ाक उड़ाया। असम के लोग उन्हें इसका उचित उत्तर देंगे। मोदी मेरा अपमान नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह असमिया अस्मिता और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं, जो हमें बड़ों का सम्मान करने की शिक्षा देती है।“
तरुण गोगोई ने कहा
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2015 में 35 विधायकों को हजारों करोड़ रुपये की घूस देकर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की थी। उन्होंने मोदी पर केन्द्रीय मदों के दुरुपयोग के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। गोगोई ने कहा, “वित्त वर्ष 2015-16 का कैग रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि राज्य में केन्द्रीय मदों से किये गये हर कार्य को उपयोगिता प्रमाणपत्र दिया गया है।
In Assam we respect the elderly, but Modi mocked my age. People of #Assam will give a fitting answer to that. 1/2
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 28, 2016
Modi isn't disrespecting me, but he is disrespecting the culture of #Assamese community which teaches us to respect elders. 2/2
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 28, 2016
He mocked me saying I'll be a 90 yr old man whose shelter is the burial ground only. 2/2
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 29, 2016
Himanta's plan was to take away 35 MLA s from #Congress & dissolve the govt. Everyone knows he was supporting ULFA, AASU, AGP & BJP.
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 29, 2016
Centre appointed an RSS-backed Governor who was a part of the conspiracy to dissolve the #Congress government. 1/2
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 29, 2016
They wanted to create an Arunachal & Uttarakhand like situation. What has happened in #Uttarakhand is a murder of #democracy. 2/2
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) March 29, 2016


