हस्तक्षेप डेस्क
नई दिल्ली। दीदी को खुश करने के फेर में माकपा कार्यकर्ताओं की महिलाओं के साथ रेप करने की धमकी देने वाले तृणमूल सासंद तापस पाल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर तापस पाल से स्पष्टीकरण मांगा है दूसरी तरफ उनकी गिरफ्तारी की मांग उठना शुरूहो गई है।

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी सांसद तापस पाल के इस बयान पर उनसे 48 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें उन्होंने कथित रूप से यह धमकी दी थी कि पश्चिम बंगाल में अगर सत्तारूढ़ दल के किसी भी कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार दिया जाएगा और उनकी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता डेरिक ओ'ब्रायन ने पत्रकारों से कहा कि तापस पाल का बयान बेहद असंवेदनशील है। पार्टी कई सप्ताह पहले दिए गए इस बयान का किसी तरह समर्थन नहीं करती। यही बयान आजकल टेलीविजन चैनलों पर दिखाया जा रहा है।

उधर भाकपा (माले) नेत्री कविता कृष्णन ने तापस पाल की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। कविता ने कहा कि वह साफ तौर पर महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध के लिए भड़काता नज़र आ रहा है उसकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
He is clearly instigating sexual violence against women,he should be arrested for this-Kavita Krishnan on TMC MP pic.twitter.com/Zv9ChkwAI4

— ANI (@ANI_news) July 1, 2014
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव जगमती सांगवान ने कहा है कि ममता बनर्जी स्वयं एक महिला हैं और उन्होंने अभी तक इस बयान की भर्त्सना नहीं की है, हम इसकी निन्दा करते हैं। उधर तापस पाल की पत्नी नंदिता पाल ने अपने पति के बयान पर माफी मांगी है।
Trinamool MP Tapas Pal's wife Nandita Pal apologizes for her husband's comment "will ask my boys to rape CPM women" pic.twitter.com/nQ2j9rnmnB

— ANI (@ANI_news) July 1, 2014