नई दिल्ली। गुजरात के गिर सोमनाथ ज़िले में चार दलितों को एक कार में जंजीर से बाँधकर बेरहमी से मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह दुष्कृत्य गाय संरक्षण कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया। दरअसल यही हिन्दुत्व का गुजरात म़ॉडल है।
यह हमला सोमवार को किया गया। एक वीडियो, (जो कथित तौर पर हमलावरों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया) दिखाता है कि एक कार के पीछे जंजीर से बाँधे गए चार लोग लोहे की छड़ों से पीटे जा रहे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि पुलिस के मुताबिक पीड़ित उना तालुका के मोटा समढियारा Mota Samadiyara गांव के दलित समुदाय से हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे एक मृत गाय की खाल उतार रहे थे, लेकिन छह अभियुक्तों ने कहा कि गाय की खाल उतारने से पहले उसे मारा गया।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक छह अभियुक्त जिनकी पहचान रमेश गिरि, बलवंत सिमर, रमेश भगवान, राकेश जोशी, रसिक भाई और नगजीभाई वनिया के रूप में हुई, एक कार में आए और गाय की खाल उतारते हुए देखकर ग्रामीणों को गालियां देने लगे।
आरोप है कि उसके बाद अभियुक्तों ने कार में से लोहे की छड़े निकाल निकाल लीं और पीड़ितों को पीटना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निन्दा हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने लिखा

तालीबान
अपनी मरी हुई माता को वे उठाएंगे नहीं,
छुने से उन्हें पाप लगता है
सड़ने से बदबू आएगी,
इसलिए लाश हटानी पड़ेगी.
ब्राह्मण धर्मग्रंथों के हिसाब से
यह दलितों का काम है.
मां की लाश उठाने का खर्चा
वे देंगे नहीं.
लाश हटाने वाले,
गाय की खाल उतारकर
बेल्ट, जूते और पर्स बनाने वाले दलितों को
गाड़ी में बांधकर शहर में घुमाएंगे.
मारेंगे, कूटेंगे....
वे कौन हैं?
वे भारत के तालीबान हैं.
साल - 2016, सोमनाथ, गुजरात, भारत की तस्वीर.

#WATCH Suspected cow leather smugglers thrashed by cow protection vigilantes in Somnath (Gujarat) (11.7.16)https://t.co/UTA4qmAPRm
— ANI (@ANI_news) July 12, 2016

Cow protection, vigilantes, Dalits, Gujarat, Lynching, Beaten up
Save