तीसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा
तीसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली, 9 फरवरी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) के बहनोई (brother-in-law) रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) धन शोधन (money laundering) मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के लिए शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वाड्रा जिनसे बुधवार और गुरुवार को छह घंटे तक पूछताछ हुई, वह सुबह करीब 10.45 बजे ईडी के जामनगर स्थित कार्यालय पहुंचे।
Robert Vadra appeared before Enforcement Directorate for the third round of inquiry
लंदन में कुछ अचल संपत्तियों के लेनदेन, खरीद और कब्जे के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।
ईडी का यह मामला कथित तौर पर विदेश में वाड्रा से संबंधित 19 लाख पाउंड की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है।
इससे पहले ईडी के वकील ने शहर की अदालत में कहा था कि लंदन की संपत्ति एक पेट्रोलियम सौदे में प्राप्त की गई रिश्वत का हिस्सा है। इस धन को संयुक्त अरब अमीरात स्थित कंपनी सनटेक इंटनेशनल (एफजेडसी) ने स्थानांतरित किया था।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


