तुर्की में खूनी सुबह, इस्तांबुल के नाइट क्लब में हमला, 35 मरे

नई दिल्ली, 1 जनवरी। तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में नए साल की पार्टी के दौरान एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई।
शहर के गवर्नर वासिप साहिन ने मीडिया को बताया कि हमलावर ने नाइट क्लब में घुसने से पहले बाहर एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की हत्या कर दी।
'हुर्रियत न्यूज' के अनुसार,
'आतंकवादी' हमला स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात 1.30 बजे के आसपास ओर्ताकोय इलाके के रीना नाइट क्लब में हुआ। इसमें 40 अन्य घायल हो गए।
गवर्नर ने बताया कि एक ही हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं,
'सीएनएन तुर्क' की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहन रखी थी।
जिस वक्त हमला हुआ, नाइट क्लब में करीब 700 लोग मौजूद थे।

BREAKING: Shooting attack on the Reina bar, in #Istanbul #Turkey. Up to 20 dead. Still ongoing. 2 terrorists entered the bar in Santa suits pic.twitter.com/qDL62IzSIJ
— Israel News Online (@IsraelNewsOrg) December 31, 2016

#BREAKING Istanbul Governor says at least 35 people killed, 40 wounded in attack at Reina night club #Turkey pic.twitter.com/irZD4Djtj1
— CNN Türk ENG (@CNNTURK_ENG) January 1, 2017

#BREAKING Attackers allegedly entered Istanbul's Reina night club in Santa costumes, opened fire randomly #Turkey pic.twitter.com/fApCLhdD7u
— CNN Türk ENG (@CNNTURK_ENG) December 31, 2016

Istanbul governor says at least 35 killed and at least 40 injured in nightclub attack in Turkey pic.twitter.com/waJYlduVBL
— Sky News (@SkyNews) January 1, 2017