तृतीय अरविन्द स्मृति संगोष्ठी ‘भारत में जनवादी अधिकार आन्दोलन: दिशा, समस्याएँ और चुनौतियाँ’
तृतीय अरविन्द स्मृति संगोष्ठी ‘भारत में जनवादी अधिकार आन्दोलन: दिशा, समस्याएँ और चुनौतियाँ’
तीसरी अरविन्द स्मृति संगोष्ठी 22-23-24 जुलाई को लखनऊ (उ.प्र.) में आयोजित है। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय है ‘भारत में जनवादी अधिकार आन्दोलन: दिशा, समस्याएँ और चुनौतियाँ’। संगोष्ठी भारत में जनवादी अधिकार और नागरिक स्वतन्त्रता आन्दोलन की दशा-दिशा, समस्याओं, चुनौतियों और सम्भावनाओं पर केन्द्रित होगी।
कृपया इस संगोष्ठी में भागीदारी के लिए हमारा आमन्त्रण स्वीकार करें। विषय की विस्तृत चर्चा और अन्य ब्योरों के लिए कृपया आमन्त्रण का संलग्न संस्करण देखें। यदि आपको यह संस्करण पढ़ने में कोई परेशानी हो तो कृपया यहाँ http://arvindtrust.org/ पर क्लिक करें।
कृपया हमें अपना डाक का पता भेजें ताकि हम आपको संगोष्ठी का मुद्रित फ़ोल्डर और अरविन्द स्मृति न्यास तथा अरविन्द मार्क्सवादी अध्ययन संस्थान के बारे में परिचयात्मक पुस्तिका भेज सकें।
किसी भी प्रश्न के लिए कृपया हमसे निस्संकोच सम्पर्क करें।
हार्दिक अभिवादन सहित,
मीनाक्षी (प्रबन्ध न्यासी), आनन्द सिंह (सचिव), कात्यायनी, सत्यम (सदस्य)
अरविन्द स्मृति न्यास


