त्रिपुरा में कमल खिलते ही राज्य गुंडों के हवाले, भयंकर हिंसा, लेनिन की मूर्ति गिराई
त्रिपुरा में कमल खिलते ही राज्य गुंडों के हवाले, भयंकर हिंसा, लेनिन की मूर्ति गिराई
चुनाव के बाद फैली हिंसा, भाजपा समर्थकों ने गिराई लेनिन की मूर्ति
त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलते ही पूरा राज्य गुंडों के हवाले हो गया है। त्रिपुरा में जगह- जगह आगजनी की गई और साउथ त्रिपुरा के बेलोनिया टाउन में कॉलेज स्क्वायर पर लगी रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
#WATCH: Statue of Vladimir Lenin brought down at Belonia College Square in Tripura. pic.twitter.com/fwwSLSfza3
— ANI (@ANI) March 5, 2018
प्रमुख विपक्षी दल सीपीआई(एम) ने आरोप लगाया है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता हिंसा पर उतर आए हैं। सीपीआई(एम) के दफ्तर में तोड़फोड़ का की गई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी और हिंसा की भी खबरें हैं।
पश्चिम त्रिपुरा प्रशासन ने हिंसा को देखते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद उपजे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। इस घटना के बाद से राज्य में बने तनाव और हिंसा की आशंका के मद्देनजर सरकार ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात कर चौकस रहने का निर्देश दिया है।
Visuals of CPI (M) offices vandalised in different locations in #Tripura. pic.twitter.com/YUxpzRTksl
— ANI (@ANI) March 5, 2018
उधर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात की है. उन्होंने राज्यपाल और डीजीपी को यह निर्देश दिया है कि वे सूबे में नयी सरकार के गठन होने तक चौकस रहें, ताकि राज्य में कोई हिंसक वारदातों को अंजाम न दिया जा सके.
I strongly condemn this violence this is not acceptable in a democracy. We are a multi party democracy, some parties win and some lose, does not mean they can resort to vandalism&violence like demolition of Lenin statue will take place. Law needs to take its course: D, Raja, CPI pic.twitter.com/L3nl0UUgm6
— ANI (@ANI) March 6, 2018
BJP does not ever practice culture of violence. In places like #Tripura, Left parties have chosen to be silent about 11 BJP workers who were killed. Some of those who support Left parties are trying to foist these kind of debates that a statue is removed: Nalin Kohli, BJP pic.twitter.com/hgOOnG1VR5
— ANI (@ANI) March 6, 2018


