नई दिल्ली। चार फरवरी से शुरू हो रहे दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में दख़ल प्रकाशन की किताबों का पहला सेट आयेगा। ‘पुस्तक प्रवेश समारोह’ विश्व पुस्तक मेले में 7 फरवरी 2013 को प्रगति मैदान के गेट नंबर 7 के पास हाल नंबर 18, आडिटोरियम नंबर 2 मेजानाइन फ्लोर पर होगा।

दखल प्रकाशन के अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अजेय कुमार का कविता संकलन इन सपनों को कौन गायेगा, विमल चन्द्र पाण्डेय का संस्मरण ई इलाहाब्बाद है भैया और शंभू यादव् का कविता संकलन आख्यान एक नया किताबें उचित छूट के साथ उपलब्ध होंगी। इन्हें शिल्पायन के स्टाल से भी प्राप्त किया जा सकता है। पुस्तकों का लोकार्पण क्रमशः मंगलेश डबराल, चंचल चौहान तथा पंकज बिष्ट करेंगे।

अशोक कुमार पाण्डेय ने सभी सुधि पाठकों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।
१- इन सपनों को कौन गायेगा - अजेय कुमार, पेज-152, मूल्य 150/- रुपये (कविता संकलन)
२- २- ई इलाहाब्बाद है भैया - विमल चन्द्र पाण्डेय, पेज-96, मूल्य 100/- रुपये (संस्मरण)
३- आख्यान एक नया - शंभू यादव्, पेज - 96, मूल्य 100/- रूपये (कविता संकलन)