लखनऊ। दिनांक 11 जून 2017 को लक्ष्य टीम दुवारा बहुजन जनजागरण के तहत अलीगढ़ के गावं वैना में एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन किया गया!

यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

फरीदाबाद से आई हरियाणा की लक्ष्य कमांडर कविता जाटव ने मुख्य व्यक्त के रूप में बोलते हुए बहुजन समाज की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हाल ही में घटित सहारनपुर की घटना पर दुःख प्रकट किया।

कविता जाटव ने कहा कि जब भी दलित समाज के लोग अपने अधिकारों की बात करते हैं तो दूषित मानसिकता वाले लोग दलित समाज के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं जैसे कि सहारनपुर में दलितों के घरों में आग लगा दी तथा कातिलाना हमला किया।

कविता जाटव ने कहा कि दलितों पर हो रहे कातिलाना हमलो को रोकने के लिए बहुजन समाज को एक होना होगा।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य की टीम गांव गांव, घर-घर जाकर बहुजन समाज को जागरूक कर रही है और उनमें भाईचारा बनाने का प्रयास कर रही है।

लक्ष्य कमांडर कविता जाटव ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि जब कभी भी दलित समाज के साथ अत्याचार होते है तो दलित समाज के विधायक व संसद इन अत्याचारों के खिलाफ अपना मुँह तक नहीं खोलते हैं।

लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम ने बहुजन एकता में मान्यवर कांशी जी के योगदान की चर्चा की। उन्होंने लोगो से उनके बताये रास्ते पर चलने की अपील की।

लक्ष्य के एन. सी. आर. प्रभारी गंगालाल गौतम ने लक्ष्य के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने बहुजन समाज के युवाओ से लक्ष्य में जुड़ने की अपील की।

मिलाप सिंह ने महिला उत्थान में बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के कारण ही आज महिलाओं को अधिकार मिले हैं।

दौलत राम बौद्ध ने लोगो से अंधविश्वास से बचने की सलाह दी तथा बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया।