दलित दमन पर उतरी है योगी सरकार, अब आप को फैसला करना है कि योगी जी और निर्मल, दलित मित्र हैं या दलित शत्रु?
दलित दमन पर उतरी है योगी सरकार, अब आप को फैसला करना है कि योगी जी और निर्मल, दलित मित्र हैं या दलित शत्रु?
अम्बेडकर महासभा ने योगी को नहीं दिया कोई ’’दलित मित्र’’ – दारापुरी
लखनऊ, 14 अप्रैल। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एवं आंबेडकर महासभा के आजीवन संस्थापक सदस्य एस.आर दारापुरी ने कहा है कि योगी सरकार दलित दमन पर उतरी हुई है।
श्री दारापुरी ने कहा कि आज 10.45 बजे हरीश चन्द्र, आई0ए0एस0(अ0प्रा) पूर्व सचिव भारत सरकार एवं एस0आर0 दारापुरी, आई0पी0एस0,(अ0प्रा0), गजोधर प्रसाद, वित्त नियंत्रक,(अ0प्रा0) एडवोकेट एन0एस0 चौरसिया जैसे ही अम्बेडकर महासभा के परिसर में प्रवेश करने वाले थे, तभी पुलिस ने हम सभी को गिरफतार कर लिया तथा 2 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन में नजरबंद रखा. इसके अलावा हजरतगंज चौराहे पर बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर अम्बेडकर महासभा में जयंती समारोह में भाग लेने आ रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक दिया, जिसमें प्रमुख रूप से डी0के0 यादव, के0पी. यादव, सुरेश उजाला, सी0एल0 राजन तथा मुहम्द शौकत अली थे। हम लोग पिछले कई दिनों से आंबेडकर महासभा के स्वयम्भू अध्यक्ष डॉ. लालजी निर्मल द्वारा 14 अप्रैल को आंबेडकर महासभा की तरफ से योगी जी को दलित मित्र का सम्मान देने का विरोध कर रहे थे. आज जब हम लोग 10.45 बजे आंबेडकर महासभा में प्रवेश कर रहे थे तो पुलिस ने हम लोगों को महासभा के गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उ0प्र0 सरकार अपराधिक व असामाजिक तत्वों के साथ दुरभिसंधि करके दलितों, पिछड़ों, अल्पसख्ंयकों एवं महिलाओं का उत्पीड़न कर कर रही है। ऐसी स्थिति में जब दलित महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, जुल्म की पराकष्ठा चरम पर है तो योगी आदित्य नाथ को ’’दलित मित्र’’ का सम्मान कैसे दिया जा सकता है. यह भी उल्लेखनीय है कि आज तक आंबेडकर महासभा की कार्यकारिणी जिसके हम लोग भी आजीवन तथा संस्थापक सदस्य हैं, ने किसी को भी ’’दलित मित्र’’ सम्मान देने का निर्णय नहीं लिया है। इसके विपरीत अम्बेडकर महासभा के स्वयंभू घोषित अध्यक्ष डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दलित विरोधी योगी सरकार से दुरभिसंधि करके दलित मित्र का सम्मान दिया है ताकि भाजपा की दलित विरोधी कार्वाहियों पर पर्दा डाला जा सके। हम सब लोग डॉ. निर्मल तथा योगी सरकार के इस कुकृत्य का विरोध एवं भर्त्सना करते हैं।
हम लोग पुनः दिनांक-16 अपै्रल अपरान्ह 12.00 बजे लखनऊ प्रेस क्लब में मीडिया के सामने मुखातिब होगे। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


