दिग्विजय का जोरदार प्रहार - आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं मोदी जी
दिग्विजय का जोरदार प्रहार - आप बिल्कुल गधे के माफिक काम कर रहे हैं मोदी जी
नई दिल्ली, 24 फरवरी। कांग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गधे वाले बयान को लेकर जोरदार हमला किया है।
श्री सिंह ने आज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा –
'मोदी जी- "मैं देश के लिए गधे के माफिककाम कर रहा हूं.... जी हां आपने मोदी जी ठीक फर्माया आप बिल्कुल गधे के माफिककाम कर रहे हैं....
आपको बता दें कि गधे को लेकर बयान की शुरूआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी जिसका जवाब गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने बहराइच की रैली में दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गुजरात के गधों' के विज्ञापन पर टिप्पणी करने वाले सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए बहराइच की रैली में कहा कि वह खुद गधे से प्रेरणा लेकर देश की जनता के लिए काम करते हैं और अखिलेश को अब तो गधे से भी डर लगने लगा है।
मोदी ने कहा था, ‘चुनाव में तीखी से तीखी आलोचना होती है। मोदी पर हमला करो, समझ में आता है। भाजपा पर हमला करो, तो समझ सकता हूं। लेकिन, अखिलेश जी, मैं हैरान हूं कि आपने बेचारे गधे के ऊपर हमला किया। आपको गधे से भी डर लगने लगा है क्या?’
मोदी जी- "मैं देश के लिये गधे के माफ़िक़ काम कर रहा हूं"
जी हॉं आपने मोदी जी ठीक फर्माया आप बिल्कुल गधे के माफ़िक़ काम कर रहे हैं !— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 24, 2017


