जंगबाज हैं मोदी : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डालने के लिए 'जंगबाज' कहा है।
श्री सिंह ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया,
"जंगबाज मोदी धीरे-धीरे भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डाल रहे हैं। वह इसे अगला चुनाव जीतने के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।"
कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा,
"लेकिन, ऐसा करके वह केवल आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) और पाकिस्तानी सेना के गुट को ताकतवर बना रहे हैं और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।"
उन्होंने सवाल उठाया,

"क्या परमाणु हथियारों से लैस दो देश युद्ध बर्दाश्त कर सकते हैं?"

सिंह की टिप्पणियां बीती 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छिड़ी राजनीतिक बहस के बाद आई हैं।
दिग्विजय सिंह ने सरकार से पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने का आग्रह भी किया।
उन्होंने कहा,
"कृपया भगवान के लिए और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए पाकिस्तान और भारत को युद्ध के खेल खेलने बंद कर देने चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।"
उन्होंने साथ ही कहा, "क्या भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की जगह एक साथ मिलकर भूख और कुपोषण के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए?"

Shouldn't India and Pakistan be fighting against Hunger and Malnutrition together rather than fighting each other ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 13, 2016

War Monger Modi is slowly getting India in a War like situation with Pakistan. He sees this as the only option to win the next election

But by doing this he is only strengthening ISI and Pakistan Army clique and weakening the Political Leadership in Pakistan.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 13, 2016

Can two Nations armed with Nuclear Weapons afford a War ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 13, 2016

Pl for God's sake and for the sake of our children's future Pakistan and India should stop playing War Games and come to negotiating table.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 13, 2016

परिकर जी अगर इस #SurgicalStrike से 30 साल की भड़ास निकली है तो 17 साल पहले 1999 के कारगिल युद्ध में हमारी सेना ने किस पर ग़ुस्सा निकाला था?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 13, 2016

Save