दिग्विजय सिंह ने दागा सवाल–अज़हर मसूद को कंधार छोड़ने वाले देश भक्त ?
दिग्विजय सिंह ने दागा सवाल–अज़हर मसूद को कंधार छोड़ने वाले देश भक्त ?
आतंकवादी हेडली राष्ट्रवाद का वटवृक्ष हो गया है-दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा प्रहार करते हुए सवाल दागा है कि अज़हर मसूद को कंधार छोड़ने वाले देश भक्त हो गए!
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छिड़े विवाद पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने इस बारे में भाजपा पर प्रहार करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि जिन्होंने अफज़ल गुरु और कसाब को फांसी दी वे देशद्रोही हैं और जो अजहर मसूद को बाकायदा सुरक्षा सहित कंधार छोड़ कर आए, वे देशभक्त हैं?
हेडली की गवाह और इस दौरान कांग्रेस पर लग रहे आरोपों पर भी उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि आतंकवादी हेडली राष्ट्रवाद का वटवृक्ष हो गया है और तमाम राष्ट्रवादी उस की छाया में राष्ट्रवाद का Crash Course कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जेएनयू पर छिड़े विवाद में जहां माकपा और कांग्रेस और समूचे देशभक्त एक हो रहे हैं, वहीं भाजपा इस मामले में अलग-थलग पड़ गई है।
छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार भी भाजपा को इस बाबत चुनौती देती दिखाई दे रही है।
सोमवार को ही सीपीआईएम के महासचिव प्रकाश करात ने कहा था कि वह भाजपा की राष्ट्रवादी होने की परिभाषा को नहीं मानती है।
जिन्होंने अफज़ल गुरु और कसाब को फांसी दी वे देशद्रोही हैं और जो अज़हर मसूद को बाक़ायदा सुरक्षा सहित कंधार छोड़ कर आये वे देश भक्त हैं?
-जिमी
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 16, 2016
आतंकवादी हेडली राष्ट्रवाद का वटवृक्ष हो गया है और तमाम राष्ट्रवादी उस की छाया में राष्ट्रवाद का Crash Course कर रहे हैं.
नमो नमो
-Nilesh
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 16, 2016
Attack on JNU students teachers and Journalists in Court Premises is an act of Fascism and strongly condemnable.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 16, 2016
Were they Lawyers ? Would Bar Council and Judiciary pl look into it.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 16, 2016


