दिल्ली07जनवरी। दिल्ली के वजीरपुर इण्डस्ट्रियल एरिया में दिल्ली इस्पात मज़दूर यूनियन की ओर से मज़दूरों की एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। दिल्ली के समस्त स्टील मज़दूरों के हक़ों एवं अधिकारों के लिए लड़ रही इस यूनियन का पंजीकरण गत 24 दिसम्बर को हुआ। इसी उपलक्ष्य में रैली एवं सामूहिक रसोई का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि वजीरपुर के स्टील मज़दूरों के संघर्षों से अस्तित्व में आयी यह यूनियन दिल्ली भर के स्टील मज़दूरों के संघर्षों के प्रति प्रतिबद्ध है।
पूरे वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में रैली के बाद बी ब्लाॅक स्थित राजा पार्क में सामूहिक रसोई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मज़दूरों को यूनियन के सदस्यता कार्ड वितरित किये गये।