दिल्ली के होटल में लगी आग, 9 मरे, 35 बचाए
दिल्ली के होटल में लगी आग, 9 मरे, 35 बचाए
नई दिल्ली, 12 फरवरी। दिल्ली (Delhi) के करोल बाग (Karol Bagh) के अर्पित पैलेस होटल (Arpit Palace Hotel) में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए।
दमकल विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
होटल की पांच मंजिला इमारत से कम से कम 35 लोग निकाले गए। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गए।
दिल्ली दमकल विभाग के मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल से सुबह 4.30 बजे फोन आया जिसके तुरंत बाद दमकल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Next Story


