बाजारीकृत अर्थव्यवस्था से आम आदमी होगा त्रस्त
नई दिल्ली 17 जुलाई 2014, दिल्ली में बिजली की दरों में की गयी बेइंतहाशा बढ़ोत्तरी की आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) की दिल्ली इकाई ने कड़ी निंदा की है। एक विज्ञप्ति में दिल्ली आइपीएफ के राज्य प्रवक्ता व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य लाल देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और महंगाई से पीड़ित जनता पर और बोझ लादने के इस फैसले को वापस लेने के निर्देश देने चाहिए।
आज यहां जारी एक बयान में आइपीएफ प्रवक्ता ने कहा कि जिस बाजारीकृत अर्थव्यवस्था की पैरोकार भाजपा, कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक है उसी का परिणाम बिजली दरों में हुई यह वृद्धि है। इस अर्थव्यवस्था से महंगाई रोज बढ़ेगी और आम आदमी का जीवन दुश्वार हो जायेगा। अर्थव्यवस्था के कारपोरेटपरस्त रास्ते को बदले बगैर हालात नहीं बदले जा सकते।