दिल्ली : सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'खराब'

Morning smog in Delhi, air quality 'bad'

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।"

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है और इसी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 298 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें